यूपी मिशन 2027 -

कांग्रेस सर्वे के आधार पर तय करेगी रणनीति 

- सर्वे में 160 सीटों को किया गया शॉर्टलिस्ट 

- इन सभी 160 सीटों को पार्टी ने तीन कैटगरी में बांटा

मेरठ। अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन चुनावों को लेकर कांग्रेस ने एक सर्वे करवाया है, जिसमें तकरीबन 160 सीटों को पार्टी के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद इन  सभी 160 सीटों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इन तीनों कैटेगरी में जीत की संभावना वाली सीटों को से 'विनेबिलिटी' के साथ ए केटेगरी में शामिल किया गया है। 

पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार सपा के साथ गठबंधन और सामाजिक समीकरण को बी कैटिगरी मैं शामिल किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस और सपा दोनों के लिए 'बंजर' सीटों को लेकर भी व्यापक विश्लेषण किया गया है। यानि कि जिस सीट पर पिछले चुनावों में दोनों दल कमजोर स्थिति में रहे, उन्हें सी कैटिगरी में डाला गया है। उधर पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अंदरखाने इस बात की तैयारी में भी जुट गई है कि जब सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत हो तो आंकड़ों और सामाजिक समीकरणों का जोड़ तोड़ और जमीनी हकीकत का पूरा फीडबैक उसके पास हो। दरअसल कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश के हर बड़े जिले में कम से कम दो और छोटे जिले में एक उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में उतारा जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts