एलपीजी संकट -
मेरठ में भी उपभोक्ताओं के पास एसएमएस आने शुरू
- गैस की किल्लत के बाद एलर्ट हुई केंद्र सरकार
मेरठ। अमेरिका-इजरायल एवं ईरान के बीच जारी तनातनी के मद्देनजर गैस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। इसके तहत सरकार ने एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी पात्रता जांच के लिए एसएमएस अलर्ट भेजे जा रहे हैं, ताकि सब्सिडी के लिए पात्र उपभोक्ताओं का पता लगाया जा सके। दरअसल सरकार टैक्स रिकॉर्ड के जरिए तेजी से इस पूरे प्रकरण का सत्यापन कर रही है। इस सत्यापन के बाद फर्जी लाभार्थियों को हटाकर केवल जरूरतमंद लोगों को ही सिलेंडर पर सब्सिडी मिल सकेगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस समय बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो पात्र न होते हुए भी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने अपात्र उपभोक्ताओं को सूची से हटाने के लिए ही उक्त मुहिम शुरू की है। बताया जा रहा है कि होर्मुज संकट और अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए यह प्रक्रिया तेज की गई है। गैस उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी पात्रता जांच के लिए जो एसएमएस अलर्ट भेजे जा रहे हैं उसके तहत मेरठ में भी कई उपभोक्ताओं के पास उक्त अलर्ट मिलने की सूचना है।


No comments:
Post a Comment