बिजली की समस्याओं को लेकर प्रबंध निदेशक से मिले कुलदीप उज्जवल
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता से भेंट कर क्षेत्र की बिजली सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से जर्जर बिजली लाइनों, लो-वोल्टेज और ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित आपूर्ति की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया।
डॉ. उज्ज्वल ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो अन्नदाताओं को खेती के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है। अब आवश्यकता है कि यह सुविधा निर्बाध और सुचारु रूप से किसानों तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि एमडी ने आश्वस्त किया है कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।


No comments:
Post a Comment