भीषण से गर्मी से सड़कों पर परसा सन्नाटा ,42 डिग्री पहुंचा तापमान 

मेरठ। मेरठ समेत वेस्ट यूपी में गर्मी और लू का असर दिखाई दे रहा है।  रोजाना गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है।  बुधवार क को मेरठ में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य तापमान से 5.6 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। 

बुधवार को भी सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं । दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते नजर आए। सीसीएसयू परिसर में छात्राएं भी छाते के सहारे कॉलेज पहुंचती दिखीं।

 सड़कों पर भी जरूरतमंद लोग ही निकल रहे है।गर्मी के साथ-साथ शहर की वायु गुणवत्ता भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। यदि यही स्थिति बनी रही तो हीटवेव का प्रभाव और खतरनाक हो सकता है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने को कहा गया है। बाहर निकलते समय हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

 बिजली के मांग के कारण लगातार कटौती से लोग हुए हलकान 

 तापमान में वृद्धि के चलते बिजली मांग ज्यादा बढ़ गयी है। टांसफार्मरों पर लोड़ॅ बढ़ने के कारण विभाग को ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए बिजली कटौती करनी पड़ रही है। बुधवार को जाग्रति विहार, शास्त्री नगर, सिविल लाइन क्षेत्र , शारदा रोड़, भूमिया का पुल, लालकुर्ती , सदर बाजार , बागपत राेड आदि स्थानों पर बिजली कीकटौती देख गयी । विभाग के अधिकारियाें का कहना है लागातार मांग होने के कारण बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts