आईआईएमटी में एमबीए दूसरे वर्ष की छात्रा की हॉस्टिल की छत से गिरने से मौत
सुबह छात्राओं ने देखा तो पता चला, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
मेरठ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी, पुलिस साथियों से पूछताछ कर रही
मेरठ।गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के सराेजनी नायडू1 गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई।घटना का बुधवार की सुबह उस समय पता चल हॉस्टिल में रह रही छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी पुलिस दी गयी। सूचना मिलते ही गंगा नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम को भेजते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
सहारनपुर निवासी छात्रा अनु गुप्ता आईआईएमटी से एमबीएस कर रही थी। वर्तमान में वह दूसरे साल की पढाई कर रही थी। अनु विवि के सराेजनी नायड़ हांस्टिल में रह रही थी। बुधवार की सुबह हॉस्टिल की अन्य छात्राएं जब कमरों से बाहर निकली तो उनकी चीख निकल गयी। अनु का शव फर्श पर पड़ा था। । घटना की जानकारी विवि प्रशासन को दी गयी। छात्रा की मौत से विवि में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही गंगा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। हॉस्टिल में पढने वाली छात्राओं से पूछताछ की। किसी भी छात्रा ने अनभिज्ञता जताई। मौके पर फोरसिंक टीम केा बुलाया गया। पुलिस ने शव केा अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। वही मृतका छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है। परिजन सहारपपुर से मेरठ के लिए रवाना हो गये है।
छात्रा हॉस्टल के कमरा नंबर 67 में रहती थी जो हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर है।पूरे मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। एसपी देहात ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा कूद गई उसकी डेडबॉडी मिली है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांचपड़ताल शुरू की है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। मामले में हर तथ्यों की जांच हो रही है। सुसाइड नोट अभी तक परिजनों या पुलिस को अभी तक नहीं मिला है। लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी है वो सहारनपुर निवासी है मौके पर आ रहे हैं। छात्रा की पहचान एमबीए दूसरे ईयर की छात्रा थी सहारनपुर निवासी थी।
अनु की मौत से आक्रोशित छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर कर जब यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदार अधिकारी बात करने के लिए नहीं आया तो छात्रों ने डिवाइडर रोड पर जाम लगा दिया। छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन को बाहर बुलाने और पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग कर रहे थे। तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद छात्र पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के आश्वासन पर शांत हुए। उधर, छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अनु की हत्या की गई है।
सुबह बड़ी बहन से हुई थी बात
छात्रा अनु की बड़ी बहन तनु ने बताया, सुबह नौ बजे अनु से आखिरी बार बात हुई थी। उसने बताया था कि मैं अभी फाइल वर्क कर रही हूं। फिर नाश्ता करूंगी। इसके बाद अनु की दूसरी बहन से बात हुई। अनु ने उससे कहा था कि 10 बजे मैडम से मिलना है। बाद में बहन का फोन रूममेट ने उठाया। उसने बताया था कि अनु का फोन कमरे में रखा है और हास्टल में एक लड़की का शव मिला है। काफी देर तक जब अनु की काल नहीं आई तो पति और पापा को बताया। इसके बाद उन्हें अनु की मौत की खबर मिली। परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ना हमें कैमरा दिखा रहा है और ना ही उसका फोटो। परिजनों का कहना था कि अनु जिंदा थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उन्हें कुछ नहीं बताया। परिजनों का आरोप है कि अनु की हत्या हुई है और कॉलेज प्रशासन मामले में दबाने का प्रयास कर रहा है।





No comments:
Post a Comment