धरने पर बैठी महिलाओं ने किया हवन
बोली- याचिका दायर करने वालों की सदबुद्वि और सरकार को जगाने का प्रयास
मेरठ शास्त्री नगर क्षेत्र के सेक्टर 2 में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में गुरुवार सुबह हवन के कार्यक्रम से धरने की शुरुआत हुई । महिलाओं ने आवास विकास के अधिकारियों और लोकेश खुराना की सद्बुद्धि के लिए हवन में आहुतियां औ दी। इसके साथ ही महिलाओं ने कहा कि हम अपने मकान को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
हवन के बाद महिलाओं ने बताया कि हम अपनी सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास कर रहें हैं, ताकि वह हमारी परेशानी में संज्ञान लें और हमारे मकान जो आज उजड़ने के कगार पर हैं उनको बचसाने के लिए कोई निर्णय ले।
महिलाओं ने बीते दिन भी धरने की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से करने के बाद राम नाम की माला का जाप किया था। जहां वह एक और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रही है तो वहीं भगवान से भी लगातार प्रार्थना कर रही है कि उनके मकान सेटबैक के तहत टूटने से बच जाए। क्योंकि उनका कहना है कि अगर इन छोटे-छोटे मकान में भी वह सेटबैक छोड़ देंगे तो वह फिर इसमें अपने परिवार के साथ रह नहीं पाएंगे।
सेक्टर 4 में भी किया जा रहा प्रदर्शन
महिलाओं का एक धरना प्रदर्शन सेक्टर 4 में भी जारी है जिसमें महिलाएं 20 दिन राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई से भी मिले थे जहां उन्होंने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट का है लेकिन सरकार अपनी ओर से कोशिश कर रही है कि आपको जल्द से जल्दरहती जाए


No comments:
Post a Comment