विवि के तपोवन में मिला अजगर ,छात्रों में दशहत का माहौल 

 शाम को वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंचने पर हुआ गायब 

  मेरठ। मंगलवार को सीसीएसयू के  तपोवन क्षेत्र में 8-10 फीट लंबा अजगर दिखने से छात्रों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम आठ घंटे बाद पहुंची। 

 तपोवन क्षेत्र में नाले के पास अजगर दिखने से छात्रों में भय का माहौल है। मंगलवार सुबह करीब आठ से दस फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। छात्रों ने सुबह सात बजे ही वन क्षेत्राधिकारी रवि राणा को सूचना दी, लेकिन शाम पांच बजे तक भी रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। बाद में टीम आई, पर अजगर नहीं मिला। मातादीन वाल्मीकि तपोवन क्षेत्र में अजगर दिखने के स्थान से छात्रावास कुछ ही दूरी पर है, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। छात्र प्रशांत चौधरी, सौरभ राजपूत, दीपक चपराना, अभिषेक शर्मा, उज्जवल स्याल ने बताया कि सुबह घूमते समय उन्हें अजगर दिखा। उन्होंने तुरंत छात्र नेता विनीत चपराना को सूचित किया, जिन्होंने वन विभाग को जानकारी दी।अजगर काफी देर तक नाले के बाहर रहा, लेकिन टीम नहीं आई। आठ घंटे बाद शाम पांच बजे टीम पहुंची, पर अजगर नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि अगर टीम सुबह आ जाती, तो अजगर को रेस्क्यू किया जा सकता था।तपोवन क्षेत्र में रोजाना सुबह बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन, महिलाएं और युवा घूमने आते हैं। अजगर की खबर सुनकर लोग उस रास्ते से नहीं गए। छात्रावास के पास अजगर दिखने से छात्रों को डर है कि रात में अजगर कहीं हास्टल में न घुस जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts