पीएम की अपील का असर

 राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने लाैटाई एस्कार्ट 

अब बाइक से चलेंगे मंत्री , घर की सुरक्षा भी की आधी

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने ईंधन की बचत के लिए अपनी एस्कार्ट गाड़ियों की सुविधा स्वेच्छा से वापस कर दी है। मंत्री का कहना है कि अब वह बाइक से जिला भ्रमण करेंगे। सरकारी काम से बाहर जाना हुआ तो ट्रेन का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने समर्थकों से भी गाड़ी का प्रयोग कम करने की अपील की है। जिले की हस्तिनापुर सीट से विधायक राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने अपनी एस्कार्ट वापस कर दी है। संबंधित अधिकारियों को फोन करके इसकी सूचना दे दी है। निवास स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था भी कम कर दी है। अब आवास पर केवल एक गनर रहेगा।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए राष्ट्र के नाम यह अपील की थी। इस आर्थिक और रणनीतिक संकट के समय उन्होंने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से कई महत्वपूर्ण अनुशासन अपनाने का आग्रह किया था, जिसमें ईंधन की बचत, वर्क-फार-होम को बढ़ावा देना, गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं को टालना और कम से कम एक साल तक सोना न खरीदना शमिल है।

मंत्री दिनेश खटीक के इस निर्णय से सरकारी खर्च में कमी के साथ-साथ ईंधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। दिनेश खटीक का कहना है कि उनके द्वारा अपने समर्थकों से भी गाड़ी का प्रयोग कम करने की अपील की गई है।

 प्रदेश के पहले राज्य मंत्री बने दिनेश खटीक 

 पीएम की अपील के बाद प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक पहले ऐसे मंत्री बने है। जिन्होनें उनकी सुरक्षा के लिए एस्कार्ट  को वापस करने के साथ अपने घर की सुरक्षा भी आधी कर दी है। यह पहले अन्य लोगों को लिए मार्गदर्शक बनेगी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts