कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने किया प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला बुधवार प्रातः अपने आवास से पैदल विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचीं। सुबह लगभग 9:30 बजे उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कुलपति सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचीं, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके पश्चात उन्होंने सामान्य विभाग, अकाउंट सेक्शन, बीएड विभाग, संबद्धता विभाग, डिग्री सेक्शन तथा कैंपस सेल सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि 30 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय व्यवस्था और उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कुलपति पैदल चलते हुए विश्वविद्यालय पुस्तकालय पहुंचीं। पुस्तकालय में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने पुस्तकालय प्रशासन की सराहना की तथा वहां की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर अनिल कुमार यादव, शोध निदेशक प्रोफेसर बीरपाल सिंह, लाइब्रेरियन प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts