एक लाख का इनामी जुबैर एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया
हत्या की वारदात में चल रहा था फरार
मेरठ के अलीपुर में हुई मुठभेड़
मेरठ। बुधवार तड़के एसटीएफ के साथ अलीपुर में एस टी एफ से मुठभेड़ के दौरान जुबैर निवासी ग्राम नौशा थाना बरला जनपद अलीगढ हाल पता शाहीन बाग, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
जुबैर शातिर किस्म का अपराधी था तथा कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था। इसके विरूद्ध हत्या, लूट और डकैती आदि के 2 दर्जन अपराध पंजीकृत हैं। 24 दिसंबर 2025 को जुबैर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राव दानिश हिलाल निवासी खयावान हिलाल हसन मन्जिल अमीर निशा रोड थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ की गोली मारकर हत्या कर दी थी, उक्त अभियोग में जुबैर पर जनपद अलीगढ से 1,00,000/-(एक लाख रूपये) का पुरूस्कार घोषित हैं।


No comments:
Post a Comment