दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा

 चार अन्य विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली (एजेंसी)।हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नेओग, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं।
गुवाहाटी के खानापारा इलाके में वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा और चारों विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुवेंदु अधिकारी, देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, पवित्र मार्घेरिटा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे।
असम में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। बतौर मुख्यमंत्री हिमंत का यह दूसरा कार्यकाल होगा। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें नेओग, बोरा और बोरो सरमा की पहली कैबिनेट के सदस्य थे, जबकि तेली, जो पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, राज्य की राजनीति में वापस लौटे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts