युवक का होटल में शव मिलने से मचा हड़कंप 

 मेरठ। थाना   ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित  दिल्ली रोड  होटल कॉनवे में देर रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सदर बाजार क्षेत्र निवासी देवेश गोयल (30) पुत्र विजय कुमार गोयल होटल के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे। देर रात काफी समय तक कमरे में कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ को संदेह हुआ। इसके बाद रात करीब एक बजे कमरे का दरवाजा खोलकर देखा गया तो देवेश का शव अंदर मिला।सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कमरे की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। युवक के होटल में आने के समय सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

डिप्रेशन में चल रहा था युवक

थाना प्रभारी राजेश कंबोज ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक दुकान चलाता था और कुछ समय से तनाव में था। इसी के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts