सीबीएसई बोर्ड द्वारा पहली बार कक्षा 10 की द्वितीय चरण की परीक्षायें 15 से 21 मई  के मध्य

  जिले के 17 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी परीक्षा,  जिले से लगभग कक्षा-10 के 6527 छात्र सम्मिलित होंगे

 मेरठ।  सीबीएसई बौर्ड द्वारा पहली बार कक्षा दस की द्वितीय चरण की परीक्षाएं आगामी 15 से 21 मई तक मध्य आयोजित की जाएगाी। जिले में 17 केन्द्रों में सम्पन्न परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में कक्षा दस में 6527 छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 

परीक्षाओं को स्वास्थ्य पूर्ण वातावरण में कराने के संदर्भ में सीबीएसई  सिटी कॉर्डिनेटर, मेरठ  सुधांशु शेखर ने शहर के परीक्षा केन्द्रों के सीएस / प्रीसिपल  को अपने परीक्षा केन्द्रों पर सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु निर्देश देते हुएकहा कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे। परीक्षा केन्द्र प्रातः 9:00 बजे परीक्षार्थियों के लिए खुल जाएगा तथा प्रातः 10:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सम्भव हो तो एक दिन पूर्व ही परीक्षार्थी एडमिट कार्ड में अंकित परीक्षा केन्द्र पर अभिभावकों के साथ जाकर अपना केन्द्र सुनिश्चित कर लें। बोर्ड परीक्षा का लिखित समय 10:30 am से 01:30 pm तक का है। विद्यालयों द्वारा CBSE Portal से छात्रों के एडमिट कार्ड  डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षार्थी सुनिश्चित करें कि परीक्षा देने जाते समय वे अपना Admit Card, School ID Card अवश्य लेकर जाएं। एडमिट कार्ड पर परिजनों के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। प्राइवेट परीक्षार्थी Admit Card के साथ Aadhaar Card अवश्य ले कर आए।परीक्षार्थी अपने साथ ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) पेंसिल बाक्स व पाउच ही ले जाएगे जिसमें आवश्यक लेखन सामग्री होगी। परीक्षा के दौरान छात्र रॉयल ब्लू/ब्लैक पेन अथवा ब्लू/ब्लैक जेल पेन का ही प्रयोग करेंगे, किसी अन्य रंग का नहीं।सीबीएसई ने सीसीटीवी नीति भी लागू की है जिसके तहत प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षा कक्षाओं में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक अधीक्षक के द्वारा की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल फोन सहित) अपने पास रखना व उसका उपयोग करना वर्जित है। यदि कोई छात्र ऐसा करते मिलता है तो उसकी वर्तमान के साथ-साथ अगले वर्ष की सभी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी जायेंगी। परीक्षा कक्षा में किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, कैलकुलेटर, लॉग बुक, पेनड्राइव इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल फोन, ChatGPT, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित है। अभिभावक भी छात्रों का समय-समय पर मार्गदर्शन करें। इस वर्ष CWSN/PWD Category के छात्रों के एडमिट कार्ड पर छात्र को परीक्षा केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधा के बारे में लिखा हुआ है जैसे छात्र को अतिरिक्त समय देना है या फिर छात्र Scribe का उपयोग करेगा इत्यादि । CS/Principal छात्रों के एडमिट कार्ड को भली भांति देख ले तथा आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही साथ ऐसे छात्रों के बैठने हेतु ग्राउण्ड फ्लोर पर ही व्यवस्था की जाए। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री (खुली अथवा बंद) ले जाने की अनुमति नहीं है। केवल डायबिटीज के पेशेंट को छोड़कर। प्रत्येक परीक्षार्थी को पीने का पानी स्वयं पारदर्शी बोतल में लाना है। रेगुलर परीक्षार्थी अपने विद्यालय की यूनिफॉर्म में जाएँगे जबकि प्राइवेट परीक्षार्थी हल्के रंग के वस्त्रों को पहनें ताकि जाँच कार्य भली-भाति हो सकें। परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़े परीक्षार्थी समूह में न खड़े हो तथा प्रवेश करते समय भी वो पर्याप्त दूरी बनाए रखें। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी वे ग्रुप में बाहर न निकलें। परीक्षा केन्द्रों की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों के वॉशरूम में हैंडवाश, सेनिटाइजर की पूरी व्यवस्था की जाए। बोर्ड परीक्षा से सम्बन्धित Social Media पर उपलब्ध फेक Videos व Messages पर विश्वास ना करें तथा उनसे सम्बन्धित कोई भी अफाह न फैलाएँ। प्रत्येक विद्यालय में प्राथमिक मेडिकल सुविधा के साथ-साथ मेडिकल स्टॉफ की भी व्यवस्था की जाए।इसी क्रम में उन्होंने छात्रों के अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे घर पर भी बच्चों को स्ट्रेस फ्री वातावरण दें। बच्चों को घर का बना पौष्टिक भोजन, फल इत्यादि अवश्य दें। छात्र सही समय से केन्द्र पर School Uniform में पहुँचे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts