मेरठ में पुलिस ने किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोकी

युवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा, पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर रोका

मेरठ।  कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देकर सीओ  सुचिता सिंह वहां पहुंची और पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में इस तरह के आयोजन पूरी तरह गैरकानूनी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस इन दिनों प्रदेश भर में किसान नौजवान बचाओ यात्रा निकाल रही है। सहारनपुर से यह यात्रा शुरू की गई है जो पहले चरण के अंतर्गत बुधवार को मेरठ पहुंची। यह यात्रा एसजीएम गार्डन से दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी पहुंचकर संपन्न होनी थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे रोक दिया।

पुलिस पर सत्ता के दबाव में होने का आरोप

मेरठ से निकलने वाली पदयात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए प्रत्येक जिले में पहुंचेंगे और युवा व किसानों को सरकार की नीतियों की हकीकत समझाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts