बिजनेसमैन की बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी अपने ही घर डकैती
1.20 करोड़ कैश और सोना-चांदी लूटकर ले गया
मुरादाबाद । पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान की बेटी अरीबा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अरशद वारसी से अपने घर में ही डकैती करवा दी। पुलिस ने बेटी व ब्वॉयफ्रेंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 47 लाख 24 हजार रूपये, चार तमंचे, पांच मोबाइल फोन और दो गाड़ियां बरामद हुई हैं। बीती 11 मई की सुबह थाना नागफनी क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में रहने वाले मोहम्मद इमरान के घर डकैती पड़ी थी। पुलिस के अनुसार, अभी कुछ और गिरफ्तारी होनी हैं।
जानकारी के मुताबिक, थाना नागफनी क्षेत्र अंतर्गत अकबर कंपाउंड में रहने वाले पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के यहां बीती 11 मई को सुबह तड़के करीब चार बजे डकैती हुई थी। इसमें एक करोड़ बीस लाख रुपए, सोने के जेवरात तमंचे दिखाकर लूटकर ले गए थे। ये लोग घर का डिजिटल लॉक खोलकर दाखिल हुए थे और जाते हुए घर में लगी सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए। उस रात घर में मोहम्मद इमरान उनकी पत्नी सीमा, दो बेटे और दो बेटियां मौजूद थे।घटना की सूचना पुलिस की दी गई। आनन फानन में पुलिस के सभी बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना व पूछताछ की। घटना के अनावरण के लिए चार टीमें गठित की गईं। आसपास के सभी सीसीटीवी भी खंगाले गये।
अरीबा का आठ साल से चल रहा था अफेयर
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीतल कारोबारी की बेटी अरीबा और जिला अमरोहा का रहने वाले अरशद वारसी के बीच पिछले सात आठ साल से प्रेम संबंध हैं लेकिन अलग जाति होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही। तब इन्होंने प्लान बनाया कि पैसा आ जाए तब हम शादी करके अलग रह लेंगे। उसी के बाद अरीबा ने अरशद को अपने घर में रखे पैसा के बारे में बताया तब अरशद ने अपने साथियों के साथ पहले रेकी की फिर प्लान के तहत ग्यारह मई को घटना को अंजाम दिया। इसमें अरीबा ने पूरा साथ दिया। अरीबा ने एक महीना पहले ही अरशद को घर के मेन गेट की चाबी दे दी थीं और अंदर लगे डिजिटल लॉक को उस दिन अरीब ने अंदर लगे बटन से खोल दिया था इससे ये लोग अंदर दाखिल हो गए थे।
प्रेमी के साथ अरीबा गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में कारोबारी की बेटी अरीबा उसके अमरोहा निवासी प्रेमी अरशद वारसी व तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 47 लाख 20 हजार कैश के साथ साथ पांच मोबाइल फोन, चार तमंचे व दो कारें बरामद की हैं। पुलिस अभी बाकी की रकम बरामद करने के प्रयास में है।


No comments:
Post a Comment