टेंट के कपड़ों के गोदाम में भीषण आग  से धुलने आये लाखों के कपड़े जलकर राख

माैके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के  इत्तेफाक नगर में मंगलवार तड़के एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का टेंट का कपड़ा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 मकान इत्तेफाक नगर स्थित उस्मानिया मस्जिद के पास सईद धोबी का है। सईद इस मकान का उपयोग टेंट के कपड़े धोने और रखने के लिए करते थे। वह अपने परिवार के साथ कुछ दूरी पर रहते हैं।मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सईद और फायर विभाग को सूचना दी।जानकारी मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। सईद के अनुसार, आग लगने के समय मकान में लगभग 5 लाख रुपये का टेंट का कपड़ा मौजूद था, जिससे उन्हें 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सईद ने पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों को बताया कि उनके मकान में कोई बिजली कनेक्शन नहीं है, और उन्होंने आशंका जताई है कि आग किसी रंजिश के चलते लगाई गई हो सकती है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts