विधायक अतुल प्रधान से मिलने पहुंची महिलाएं
बोले मजबूती से जारी रखो धरना, हर संभव मदद करने के लिए सदैव रहूंगा तैयार
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेक्टर 2 में धरने पर बैठी महिलाएं मंगलवार सुबह सरधना विधायक अतुल प्रधान के घर पर पहुंच गई। महिलाओं ने उनको अपनी समस्या बताइ और उनकी सहायता करने की अपील भी की।
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि पहले जब हमारी सरकार के समय बुलडोजर आया था तब भी हमने उसे वापस भेजने का काम किया था। अब भी हमने लगातार सदन में भी आपका मुद्दा उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप मजबूती से अपना धरना जारी रखिए मेरी, मेरे परिवार की और मेरी पार्टी की जहां भी आपको जरूरत महसूस हो आप बताना हम सदैव आपकी मदद के लिए तैयार हैं।
शास्त्रीनगर के सेक्टर दो और चार में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। जिसमें सेक्टर दो का धरना एक महीने में दो बार स्थागित भी हुआ लेकिन महिलाओं ने इसको फिर से शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी और सेक्टर चार में भी महिलांए पिछले 8 दिनों से ध्धरना दे रही हैं।
छोटे मकानों को तोड़ना मुश्किल
महिलाओं का कहना है कि हमारे मकान 40 मीटर में बने हुए हैं, जिनमें हमारा पूरा परिवार रहता है। इसी के साथ मकान पुराने बने हुए हैं तो पिलर भी नहीं है। यदि दनको आगे से तोड़ा जाता है तो परा मकान गिरने की भी संभावना है।
राज्यमंत्री का भी किया था घेराव
धरने पर बैठी सेक्टर 2 और 4 की महिलाओं ने दो दिन पहले राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के घर का भी घेराव किया था। यहां उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया था कि सरकार लगातार उनके हित में कार्य कर रही है। हमने मुख्यमंत्री को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।
दरअसल यह पूरा प्रकरण 860 संपत्तियों का था। इनमें से एक काध्वस्तीकरण हो चुका है और 44 संपत्तियां सीलिंग कार्रवाई की चपेट में आ चुकी हैं। इसके बाद अब आवास विकास द्वारा 815 संपत्तियों को नोटिस दिए गए हैं।
सैक्टर चार की महिलाओं ने किया हनुमान चालीस का पाठ
सैक्टर चार में धरने पर बैठी महिलाओं ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस दाैरान महिलाओं का कहना था हनुमान ही कुछ रास्ता निकालेंगे।
बाजार खोलने पर बंटे व्यापारी
दरअसल सोमवार को दुकानदारों की बैठक में यह तय हुआ था मंगलवार को महिलाओं के धरने का साथ देते हुए बाजार को बंद रखा जाएगा। लेकिन सेक्टर दो में कुछ दुकाने खुली रही। इस बारे को लेकर व्यापारी बंटे हुए नगर आए। कुछ दुकानदारों का कहना था पहले से ही व्यापार 25 प्रतिशत पर आ गया है। अगर दुकानों को बंद किया तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।
लोकेश खुराना से मिलने के लिए बना रहा संशय
मंगलवार को धरने पर बैठी महिलाओं ने आईटीआई एक्टीविस्ट लोकेश खुराना से मिलने का निर्णय लिया। यह बात लोकेश खुराना तक पहुंच गयी।लोकेश खुराना का कहना था उनकी लड़ने छोटे मकान वालों से नहीं है। वरन बड़े दुकानदारों से है उनका कहना था अगर महिलाएं उनसे मिलना चाहती है। तो तीन से चार महिलाए उनसे आकर मिल सकती है। इस बात को लेकर महिलाओं में गहमागहमी बनी रही।
आवास विकास के अधिकारियों ने किसा सर्वे
मंगलवार को आवास विकास के अधिकारियों ने उन मकानों को सर्वे किया जिन मकानों व दुकानों को आवास विकास की ओर से नोटिस जारी किए गये है। इस दाैरान अधिकारियों ने यह देखा कि नोटिस का अनुसार उन्होंने सेैट बेक छोडा या नहीं। बकायदा ऐसे मकानों की वीडियो बनायी गयी।
14 को समाप्त हो रही नोटिस का जवाब देने की सीमा
आवास विकास ने कुल 860 मकान चिन्हित किए थे। जिनका उपयोग अवैध तरीके से हो रहा है। जिससे एक काम्पलैक्स को ध्वस्त कर दिया गया। बाद में 44 भूखंडों को सील किया गया। जिसमें दुकानें, बैंक, अस्पताल, स्कूल व बैंकट हाल शामिल थे। इसके बाद आवास विकास की ओर से 815 आंवटियों के आवास पर नोटिस चस्पा किए गये। नोटिस का जवाब 15 दिन में देना था। वह सीमा आगामी 14 मई को समाप्त हो रही है। जिनका नोटिस दिया गया था। उसमें से अधिकतर लोगों ने नोटिस के अनुसार अपने सैट बैक के लिए जगह छोड़ दी है। जबकि सैक्टर दो तीन व चार के लोगों ने अभी तक सैट बैक छोडने के लिए कार्रवाई नहीं की है।


No comments:
Post a Comment