संभव जन-सुनवाई कार्यकम के अन्तर्गत 39 शिकायतों की हुई सुनवाई

कई शिकायतों का मौके पर ही हुआ समाधान 

संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई मे, तत्काल कार्यवाही से उपभोक्ताओं को राहत 

मेरठ। डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में आयोजित संभव जन-सुनवाई कार्यकम में मंगलवार को प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता  द्वारा एक-एक कर, सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जन सुनवाई के दौरान 39 शिकायतों की सुनवाई की गई, इनमे विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर, राजस्व निर्धारण, विद्युत पोल मरम्मत आदि से जुडी शिकायतें प्रमुख रहीं।

कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली। जन-सुनवाई मे अर्चना बालियान मेरठ, सुशील कुमार मेरठ, आँचल मेरठ, अमित सिंघल मेरठ, पूनम देवी मेरठ, सुरेश पाल हापुड, श्रीपाल सिंह बिजनौर, सूर्य प्रताप सहारनपुर, अनिल कुमार अमरोहा, सरला देवी शामली सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएँ दर्ज करायी।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए की अधिकारी जन-सुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होनें कहा कि डिस्कांम की प्राथमिकता है की उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

इस मौके  पर अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता,  सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts