फीफा 2026 में नोरा फतेही बिखेरेंगी जलवा

टोरंटो। बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर से तहलका मचा चुकी नोरा फतेही फुटबॉल विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को, किक-ऑफ से 90 मिनट पहले होगी। कनाडा फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की मेजबानी करते हुए केंद्र-मंच पर होगा। अलानीस मोरिसेत्ते, अलेसिया सारा, एलयाना, जेस्सी, माइकल बबल, नोरा फतेही, संजोय, वेजेड्रीम, विलियम ङ्क्षप्रस और अन्य ग्लोबल संगीत सितारे इस कहानी को जीवंत करने में मदद करेंगे।
टूर्नामेंट की ऊर्जा और विविधता को दर्शाने वाले संगीत के माध्यम से, यह शो टोरंटो के प्रशंसकों को कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमरीका में चल रहे उत्सवों से जोड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts