नेहा धूपिया ने वृंदावन के मंदिरों में टेका मत्था

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में वृंदावन घूमने पहुंचीं। इस दौरान वह पूरी तरह से भक्ति के रंग में डूबी नजर आईं। अभिनेत्री ने अपनी यात्रा की कुछ झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। उन्होंने इस धार्मिक अवसर के लिए लाल रंग के सुंदर पारंपरिक परिधान को चुना, जिसमें वे बेहद सौम्य और शालीन दिख रही थीं।
नेहा ने वृंदावन के विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नेहा अपनी इस यात्रा में केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यमुना सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने नदी के घाटों पर श्रमदान किया और कूड़ा साफ किया।
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, वृंदावन से पहला बुलावा आया यमुना जी सफाई अभियान, जिसकी हम उम्मीद करते हैं कि हमारे जाने के बाद भी जारी रहेगा। इस अद्भुत ऊर्जा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts