दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या
दुष्कर्म के बाद मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा गला- पूर्व घरेलू सहायक पर हत्या का गहरा शक
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मृतक लड़की आईआरएस अधिकारी की बेटी थी। उसकी उम्र 21 साल के करीब है। पुलिस की शुरुआती जांच में लड़की के साथ सेक्सुअल असॉल्ट (दुष्कर्म) की बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई।
जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई। घर के पुराने नौकर पर हत्या का शक है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले की जांच कर रही पुलिस को घरेलू नौकर पर शक है। दरअसल, नौकरी को डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटाया गया था। पुलिस को शक है कि नौकर ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment