इंतजार खत्म  आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

प्रयागराज (एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का एलान कर दिया है। नतीजे कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।
इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए पहले बच्चों को पंजीकरण करना होगा।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट कल शाम 4 बजे घोषित होगा। यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts