बुलियन ट्रेडर्स एसो. के पदाधिकारियों ने देखी राज्य सभा की कार्रवाई
मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सौ से अधिक सदस्यों ने सोमवार दोपहर अपने परिजनों के साथ संसद भवन में राज्य सभा की दर्शकदीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही प्रत्यक्ष रूप से देखी।
सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अनुरोध पर ज्वैलर्स की संसद भवन विजिट की व्यवस्था की थी। अधिकांश ज्वैलर्स परिवार सहित रैपिड ट्रेन से दिल्ली पहुंचे तथा वहां से दिल्ली मेट्रो द्वारा केंद्रीय सचिवालय मैट्रो स्टेशन पर पहुंचे, जो कि संसद भवन के प्रवेश द्वार के नजदीक है।
राज्यसभा की कार्यवाही में 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की स्पीच सुनी इस उम्र में भी उनका उत्साह और उनकी आवाज देखते ही बनती है। संसद भवन के शार्दुल द्वार के सामने सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं परिजनों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। अधिकांश ज्वैलर्स ने आज नवनिर्मित संसद भवन का पहली बार भ्रमण किया और मोदी सरकार द्वारा एक रिकॉर्ड टाइम में निर्मित किए गए इस संसद भवन की बहुत प्रशंसा की। नई संसद भवन में की गई नक्काशी की बहुत प्रशंसा की।
संसद भ्रमण कार्यक्रम में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, महामंत्री विजयआनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयोजक अक्षत जैन, मंत्री नरेश माहेश्वरी, कोमल वर्मा, अनिल शारदा, विपिन अग्रवाल ,बलराम जौहरी,अनुज जैन, निखिल जैन, मनोज वर्मा, रोहित जैन, दीपक कंसल, हंस कुमार जैन, हर्ष जैन, अनुराग अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सतीश पठानिया, अजय जैन, प्रिशेन रस्तोगी, प्रणव बंसल, अनुराग जैन, कन्हैया लाल, राहुल जैन, आश्रय मांगलिक, मुकुल जैन, आकाश राणा, आदि ज्वैलर्स उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment