विश्व टीबी दिवस पर 26 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों का होगा सम्मान 

 विश्व टीबी दिवस पर 26 ग्राम पंचायतें होंगी टीबी मुक्त

 विकास भवन में आज होगा  से  100 दिवसीय सघन अभियान का शुभारंभ  सम्मान समारोह

 मेरठ। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर विकास भवन के सभागार में टीबी मुक्त हुई  26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिलाधिकारी की ओर से सम्मानित करतें हुए उन्हें गांधी की कांस्य व सिल्वर गांधी की प्रतिमा भेंट की जाएगी । साथ आज से सौ दिवसीय टीबी सघन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए दी। 

 उन्होंने बताया कि जनपद में 2025 में 19,050 टीबी मरीजों की पहचान की गई। जिसमें  जिसमें सरकारी अस्पतालों में 8538 और प्राइवेट में 19098 मरीज थे। जिसमें 83 प्रतिशत मरीज ठीक हो गये अन्य का निशुल्क उपचार जारी है। जिसमें 9 मरीज की मौत हो गयी। उन्होंने बताया इस साल अब तक 3263 टीबी मरीज मिल चुके है। जिसमें से   सरकारी अस्पतालों में 1450- 1805 प्राइवेट अस्पतालों में मिले है।  जिनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया पूरे यूपी में पिछले साल 43 लाख टीबी मरीज मिले। जिसमें से 868681 मरीजों की स्क्रीनिंग  की गयी। 

 अब एआई से टीबी मरीजों की होगी पहचान 

 जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार ने टीबी को जड़ समाप्त करने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयास जारी है। जिले को केन्द्र सरकार की ओर से  चार हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन मिली है। जिसमें एक एम्सरे मशीन को सीएचसी खरखौदा व दूसरी मशीन को सीएचसी सरधना में लगाया गया है। उन्होंने बताया दोनो मशीनों से गांव -गांव जाकर एक्सरे आरंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि खरखौदा भेजी गयी मशीन से अलीपुर  में 101 एक्सरे किए गये जिसमें से 8 मरीज संदिग्ध पाए गये । जबकि सरधना सीएचसी पर हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन105 मरीजों के एक्सरे किए गये । जिसमें से 5 पांच में टीबी के संभावित लक्षण मिले। उन्होंने बताया कि हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन में ए आई सोफ्टवेयर अपलोड किया गया है। जिससे टीबी वाले मरीज को एक ए आई के माध्यम से तलाश किया जा सकता है।

डिप्टी सीएम आज नाेएडा में करेंगे  100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की शुरुआत

 उन्होनें बताया  कि 24 मार्च यानी मंगलवार  से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की शुरुआत की जाएगी। राज्य स्तर पर इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे, जबकि मेरठ में सांसद अरुण गोविल और जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की मौजूदगी में विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। अभियान के तहत जनपद की 20% उच्च जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी।अभियान में कुपोषित व्यक्ति (BMI 18.5 से कम), टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोग, पूर्व टीबी रोगी, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह मरीज, धूम्रपान व शराब सेवन करने वाले, एचआईवी संक्रमित, मलिन बस्तियों व निर्माण स्थलों पर रहने वाले लोगों की विशेष रूप से जांच की जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. विपुल कुमार द्वारा बताया गया कि 26 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा दोपहर 1 बजे विकास भवन में सम्मानित किया जायेगा। इनमें रोहटा, मवाना, रजपुरा, हस्तिनापुर, सरधना, सरूरपुर और दौराला ब्लॉक की पंचायतें शामिल हैं।

अभियान को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम समन्वयक नेहा सक्सैना, शबाना बेगम, अंजू गुप्ता, पविंद्र यादव, अजय सक्सैना, लोकेश कुमार गौतम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रति अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts