ईद की खुशियां मातम में बदली
सरधना के मेहरती गणेशपुर में खूनी संघर्ष में दो की मौत ,दस लोग गंभीर रूप से घायल
गांव में एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने डाला डेरा , जुआ खेलते समय हुआ विवाद
मेरठ। शनिवार को ईद की खुशियां उस समय मातत में बदल गयी। जब थाना सरधाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में प्रधान के भाई समेत दो की मौत हो गयी। धारदार चले हथियारों में दस लोग घायल हो गये। जिन्हें मौके पर पहुंची ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। वारदात के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है
घटना शनिवार रात की है। गांव मेहरमती गणेशपुर में छोटा कब्रिस्तान के पास खेत में गांव के ही दो पक्ष जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें पहले नोकझोंक और फिर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ग्राम प्रधान सईदु का बताया जा रहा है, जिनमें खुद प्रधान सईदु के अलावा सईमुद्दीन और भूरा जबकि दूसरे पक्ष से चुन्नू (30) पुत्र सलीम शामिल रहे। भूरा व सईमुद्दीन की मौत हो गयी। लगभग 15 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ सभी घायलों को उठाकर अस्पताल की ओर भागे। यहां से कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भूरा व सईमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर दो थानों की पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पहुंची। आनन फानन में खूनी संघर्ष में घायल लोगों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया।एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार आनन फानन में गांव पहुंच गए। उन्होंने वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से भी बात की। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है, कई की हालत गंभीर बनी है।
हमले के तीन आरोपियों को लिया हिरासत में
वारदात के बाद 3 थानों की फोर्स सरधना पहुंच गई। ग्रामीणों से बात करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबी शुरू कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव देखा जा रहा है, जिसके चलते पुलिस को तैनात किया गया है।
बोले अधिकारी
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया- जुआ खेलते वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद पहले गाली गलौज और फिर नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को वहां बुला लिया। मामला इतना बड़ा की लाठी डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चलने लगे। जिनमें कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।


No comments:
Post a Comment