संपूर्ण समाधान दिवस पर 41 शिकायतों में 2 का हुआ समाधान
डीएम की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
मेरठ। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा. वी.के.सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 2 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा. वी.के सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 41 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment