गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में 227 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 54, आयुष ने 44, शिवम ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि ने 4, आदित्य ने दो और अर्जुन, आइस ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 25 ओवर में 220 रन ही बना सकी। इसमें समीर ने 43, अवि ने 40, अरनव ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में कुश ने 4, अरहान ने 3 विकेट लिए। मुख्य अतिथि भाजपा ने राकेश गौड और नासिर सैफी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अब पानीपत में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीम का गठन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts