रास्ते का विरोध करने पर जवानों ने एसडीएम को पीटा !
मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित सैन्य क्षेत्र में गुरुवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया। जब एक कार में सवार एसडीएम रास्ता बंद देख भड़क गये। इस दौरान उनकी जवानों से गेट खुलवानें को लेकर कहासुनी हो गयी। इस दौरान जवानों ने एसडीएम के साथ मारपीट कर डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। न्यूज प्रहरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
घटना गुरुवार दोपहर दो बजे की है। सैन्य क्षेत्र में रेैम कैंटीन के सामने रोहटा रोड को जाने वाले रास्तों को आम नागरिकों के लिए सेना ने बंद कर रखा है। दोपहर के समय एक सफेद रंग की अर्टिगा कार आकर रुकी जिस पर एसडीएम लिखा हुआ था। कार से उतरते ही अपने एसडीएम बताते हुए गेट को खोलने के लिए कहा। जिस पर जवानों ने कहा अधिकारियों के आदेश पर गेट बंद किया गया है। इस पर एसडीएम की कहासुनी जवानों से हो गयी। इस बीच जवानों ने एसडीएम के साथ मारपीट कर डाली। इसी बीच अन्य जवानों ने किसी तरह मारपीट कर रहे जवानों को अलग किया। पूरी घटना वीडियों वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से बना ली। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दैनिक लोकसत्य इसकी पुष्टि नहीं करता है।


No comments:
Post a Comment