विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेरठ। इंचौली क्षेत्र में भगवानपुर में डा. अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में विवादित बयान देने वाले भाजपा नेता हसीन यासीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी भाजपा नेता हसन यासीन ने 25 मार्च 2026 को यह विवादित टिप्पणी की थी कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाक्षतिग्रस्त करने वालों के हाथ काटने पर 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा । विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्टिव हो गयी। इस दौरान भावनपुर पुलिस ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को अब्दुल्लापुर के बाजार मोहल्ला स्थित उसके निवास से हिरासत में ले लिया।पुलिस ने हसीन यासीन के खिलाफ विधिक और निरोधात्मक कार्रवाई की है।


No comments:
Post a Comment