उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका

 पूर्व विधायकों समेत 6 नेता कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड भारतीय जानता पार्टी के दो पूर्व विधायक समेत छह नेता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने वालों में राज कुमार ठुकराल (रुद्रपुर से दो बार विधायक), नारायण पाल (दो बार विधायक), भीमलाल आर्य (घनसाली से पूर्व विधायक), गौरव गोयल (रुड़की के पूर्व मेयर), अनुज गुप्ता (मसूरी के पूर्व चेयरमैन) और लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।

इन सभी नेताओं को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा, आईसीसी महासचिव गुरदीप सिंह सप्पल तथा उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी में शामिल कराया। शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार को लेकर लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं, जिनका खुलासा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया है। हाल के प्रदर्शनों में आम जनता का समर्थन मिला है और सरकार दबाव में है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कहा कि उनकी छवि सुधारने के प्रयास किए गए, लेकिन वास्तविक स्थिति अब जनता के सामने है। राज्य में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और इसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें  ये भी पढ़ें  इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें

गोदियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और वर्ष 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts