बेटे की चाह में पति कर रहा है तीसरा निकाह, रुकवा दो सरकार

-महिला का आरोप है कि पति पहली पत्नी की हत्या कर चुका है पति

-पीड़िता ने पुलिस आफिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

मेरठ। बेटे की चाहत में पति ने दूसरी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब तीसरी शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस ने आफिस में तहरीर देकर पति की तीसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पहली पत्नी से बेटा न होने पर पति उसकी हत्या कर चुका है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर मोहल्ला निवासी महिला आयशा शनिवार को पुलिस आफिस पहुंची और पति की तीसरी शादी रूकवाने की गुहार लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता ने बताया, तीन साल पहले उसका निकाह देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर कुरेशियां मोहल्ला निवासी आसिफ से हुआ था। निकाह में परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के बाद एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति को बेटे की चाहत थी। बेटी पैदा होने पर पति का व्यवहार बदल गया और आए दिन वह प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि नौ महीने पहले पति ने मारपीट कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया, तभी से वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया, बेटे की चाह में पति अब रविवार को लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला से तीसरी शादी कर रहा है। आरोप है कि पहली पत्नी से बेटा नहीं होने पर पति उसकी हत्या कर चुका है। पीड़िता ने पुलिस से पति की तीसरी शादी रूकवाने की गुहार लगाई है। शनिवार को पुलिस आफिस में जनसुनवाई कर रहे एएसपी एवं सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया हा और संबंधित थाने की पुलिस को तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts