चुनाव से पहले बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई
- व्यवसायी के ऑफिस और आवास पर छापेमारीकोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शनिवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा तलाशी और छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई भूमि से जुड़े बड़े घोटाले की जांच के तहत की जा रही है और इसमें राज्य की राजधानी कोलकाता समेत उसके आस-पास के क्षेत्र शामिल है।
जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत ईडी अधिकारियों ने एक प्रभावशाली व्यवसायी के कार्यालय और निजी आवास पर तलाशी ली है, जिसका संबंध सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से निकटता रखने वाले गुटों से बताया जा रहा है। हालांकि, एजेंसी ने इस व्यवसायी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
आपको बता दें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने ईडी के साथ मिलकर शनिवार सुबह से ही दक्षिण कोलकाता के बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित एक उच्च श्रेणी वाले आवासीय परिसर में इस व्यवसायी के निवास से अभियान शुरू किया।
ईडी के आरोपों के अनुसार, इस व्यवसायी और उसकी कंपनी पर भूमि अधिग्रहण में अनियमितता, निवेशकों को भ्रामक प्रलोभन देकर निवेश के लिए आकर्षित करना, तथा अत्यधिक लाभ का आश्वासन देना जैसे गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह जांच उन FIRs के आधार पर शुरू हुई थी, जो राज्य के कई पुलिस थानों में इस कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ दर्ज हैं।
अभियान के दौरान ईढी अधिकारी कंपनी के विभिन्न वित्तीय दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड और भूमि से संबंधित कागजातों की तीव्रता से जांच कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशकों से भी पूछताछ की है। यह तलाशी और छापेमारी अभियान उस समय जारी है जब पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट पहले से लागू है।


No comments:
Post a Comment