के एल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर शेखर ने इंडो-फिन एजुकेशन कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में भाग लिया

मेरठ।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने इंडो-फिन एजुकेशन कनेक्ट कॉन्फ्रेंस में  भाग लिया। एंबेसी ऑफ फिनलैंड द्वारा "इंडो-फिन एजुकेशन कनेक्ट" कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित दूतावास में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और फिनलैंड के बीच शैक्षिक सहयोग को सुदृढ़ करना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल शिक्षा के विषयों पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं नीति-निर्माताओं ने भाग लिया और आधुनिक शिक्षा प्रणाली में तकनीक की भूमिका पर अपने विचार साझा करते हुए डिजिटल लर्निंग, इनोवेशन और भविष्य की शिक्षा प्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएँ कीं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, एवं के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुधांशु शेखर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन वक्तव्य में भारत-फिनलैंड शिक्षा सहयोग की सराहना करते हुए इस अवसर पर आधिकारिक रूप से Code School Finland के प्रतिनिधि Kaisu Pallakallio के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए और कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। इस कांफ्रेंस में फिनलैंड के एम्बेसडर H.E. Kimmo Lahdevirta से वार्ता करते हुए श्री शेखर ने कहा कि इस तरह की पहल से शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ-साथ नवाचार पूर्ण कोडिंग की शिक्षा की भी शुरुआत हो रही है जो भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts