अब सरकारी हेल्थ पोस्ट पर मिलेगी हार्ट के मरीजों को उपचार
मास्टर ट्रेनर ने दी हेल्थ कर्मियों को ट्राई ट्रेनिंग
मेरठ। अब जिले के सरकारी हेल्थ पोस्ट पर दिल के रोगियों उपचार मिलेगा। इसी को लेकर मेडिकल कॉलेज में 27, 28 मार्च, 2026 को हृदयाघात के रोगियों उपचार हेतु संचालित STEMI (ST-Elevation rocardial Infarction) प्रोग्राम के अन्तर्गत तत्काल उपचार दिये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में तीन मण्डलों के 11 जनपदों से 184 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पहुंची महानिदेशक प्रशिक्षण चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण डा रजना खरे ने बताया में दो दिवसीय प्रशिक्षण का मकसद था । सभी सरकारी हेल्थ पोस्ट पर पहुंचे दिल के मरीजों को तत्काल उपचार मिले। जिससे उसे बचाया जा सके। इसके लिए मास्टर ट्रेनर ने हेल्थ पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। डा धीरज राज, डा. राहुल गुप्ता, (सहायक आचार्य र्डियोलोजी) डा. सुंमग मोहन, (सहायक आचार्य कार्डियोलोजी) डा. सायर अहमद (सहायक आचार्य र्डियोलोजी) द्वारा ई.सी.जी., सी.पी.आर, हृदयघात को पहचानने व उपचार प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण प्नदान किया। कार्यक्रम के अंत में नर्सिंग स्टॉफ, लैब टैक्नीशियन को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, लखनऊ, की अध्यक्षता मे डा. कमलेश यादव, अपर निदेशक (प्रशिक्षण) / नोडल मी केयर कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश, डा. सीमा अग्रवाल, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेरठ मण्डल, , डा. सुधा सुमन, मण्डलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, सरदार वल्लभई पटेल चिकित्सालय,, डा. आरसी गुप्ता, प्रधानाचार्य, लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, डा अशोक कटारियां, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,, डा. धीरज कुमार सोनी, विभागाध्यक्ष, व्य रोग विभाग, लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज, द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम सुगमता से कराया गया। डा. पूजा शर्मा, नोडल अधिकारी, स्टेमी, जनपद , डा. अन्तेश कुमार वर्मा, डा. रक्षित चौधरी , इलमा अजीम आदिद्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन कराया गया।

No comments:
Post a Comment