कैंची कलस्टर में पुलिस चौकी बनाने के दिए निर्देश
डीएम ने कार्य आरंभ करने के दिए निर्देश , उद्योग बंधु समिति के साथ बैठक का आयोजन
मेरठ। डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, में हुई।बैठक में लोहिया नगर में कैची कलस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना के संबंध में अध्यक्ष द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित करायी गयी भूमि पर स्थानीय स्तर पर सहयोग करके आवश्यकता के दृष्टिगत पुलिस विभाग व उद्यमियों के साथ बैठक कर चौकी का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माण के लिए उपस्थित सहायक अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि मेवला फ्लाई ओवर की सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। नाले की फेंसिंग वॉल के मरम्मत कार्य अमी अपूर्ण है, जिसपर अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर निगम, आई.आई.ए. के प्रतिनिधि के साथ निरीक्षण कर अपूर्ण कार्य को चिन्हित कर नगर निगम को कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गये। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं मोहकमपुर फेस प्रथम के मुख्य नाले के संबंध में उपस्थित सहायक अभियंता, नगर निगम द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डी.एन. पॉलीटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण हेतु कार्ययोजना की डी.पी.आर. शासन को प्रेषित कर दी गयी है। सहायक अभियंता द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा स्वीकृति 31 मार्च 2026 तक आने की सम्भावना है जिसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी जिसपर अध्यक्ष द्वारा कार्य को शीघ्र प्रारम्भकराने के निर्देश दिए गये।
नूरनगर रोड, के टूटे नाले की मरम्मत कराने तथा सडक को बनवाये जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता, नगर निगम द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि स्थल पर कॉलोनीवासियों से ह्यूम पाइप डालने की सहमति हो गयी है जिसपर अध्यक्ष ने मुख्य अभियंता, नगर निगम को कार्य आगामी बैठक से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिये गया। दिल्ली रोड से शताब्दी नगर, संगम रेस्टोरेंट के सामने से जाने वाली चौडी डिवाइडर रोड जो एयरपोर्ट तक जाती है कि सड़क किनारे टाइल्स लगाने के सम्बन्ध में सहायक अभियंता, एम.डी.ए. द्वारा अवगत कराया गया कि सडक किनारे की टाइल्स लगवाने हेतु आगणन तैयार कर दिया गया है। सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।
बैठक में सहायक अभियंता, नगर निगम, सहायक अभियंता, मेरठ विकास प्राधिकरण, प्रतिनिधि, एनएचएआई, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, आदि एवं औद्योगिक संगठनों से निपुण जैन, अध्यक्ष, परतापुर इण्ड.एसो., अंकित । सिंघल, अध्यक्ष आईआई ए गिरीश कुमार, अध्यक्ष, मिडफो, आशुतोष अग्रवाल, सचिव, सीडीपी एम.एस.एम.ई. व अन्य उद्यमीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:
Post a Comment