मेरठ में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का एक बड़ा आयोजन 

  28 से 30 तक देशभर के शीर्ष  184 फाइटर्स भाग लेंगे

मेरठ। ग्रैंड रिशाला रिसॉर्ट में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है।इंडियन कॉम्बैट लीग (ICL) का सीजन-11 'वे ऑफ द वॉरियर्स' 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के शीर्ष फाइटर्स भाग लेंगे।

इंडियन कॉम्बैट लीग द्वारा संचालित यह आयोजन भारत का सबसे बड़ा MMA मंच बताया जा रहा है। यह लीग फाइटिंग स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. भारत ने बताया कि इस इवेंट में देश के शीर्ष एमेच्योर और प्रोफेशनल फाइटर्स के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर देगा।यह इवेंट ग्रैंड रिशाला रिसॉर्ट, मेरठ बाईपास रोड पर आयोजित किया जाएगा, जिसे नेशनल स्पोर्ट्स सिटी मेरठ का हिस्सा माना जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन मेरठ को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीग के सीईओ रविंद्र कुमार भारत, आयोजन समिति के संरक्षक विक्रांत गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल, ब्लॉक प्रमुख दौराला भंडारी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उचित शर्मा और अजय तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts