विकास भवन सभागार में मा0 सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
मेरठ । शनिवार को विकास भवन सभागार में सांसद अरूण गोविल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गयी। बैठक में जनपद में समस्त विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये सांसद ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मेंं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। जनपद में जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे है उन कार्यो के शिलापट्ट पर संबंधित जनप्रतिनिधि का नाम अवश्य अंकित कराया जाये। विकास कार्यों में विभागो द्वारा जो भी कार्यवाही मेंजनप्रतिनिधियों के क्षेत्र के अंतर्गत की जाती है संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को भी सूचित किया जाये। विभागीय शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमो में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाये। शासन स्तर पर जो भी कार्य लंबित है संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को भी समय से अवगत कराते हुये सहयोग प्राप्त किया जाये।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, डूडा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, लोक निर्माण, विद्युत, नगर निगम, मेडा, जल निगम आदि विभागो की योजनाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के क्रम में मा0 सांसद ने कहा कि प्रत्येक विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं कार्यक्रम आमजनमानस के लाभार्थ सरकार द्वारा चलाये गये है संबंधित विभागीय अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओ से पात्र लाभार्थियो को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि जनपद में विद्युत सप्लाई, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत पोल एवं तार इत्यादि व्यवस्थाओ को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि शहर में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाये तथा सामुदायिक शौचालयो की सूची बनाई जाये। लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग को सडको की मरम्मत/पेंच वर्क कराये जाने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियो ने कहा कि जनप्रतिनिधियो की निधि से प्राप्त होने वाले प्रस्ताव एवं उन कार्यों को प्राथमिकता पर लेते हुये कार्यवाही की जाये। अवैध वाहनों की चैकिंग की जाये तथा ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किये जाये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये उन्होने कहा कि जिन लाभार्थियो का ईलाज आयुष्मान योजनान्तर्गत हुआ है उनके घर जाकर सत्यापन किया जाये।
बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, पीएम अजय, दिव्यांगजन पेंशन योजना, सुगम्य भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, ई-श्रम पोर्टल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गयी समस्याएं एवं दिये गये सुझावों का अक्षरशः पालन करते हुये कार्यवाही की जाये। उन्होंने समस्त जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि अगली दिशा की बैठक से पूर्व संज्ञान में लाये गये संबंधित प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुये शत-प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर पर मा0 सांसद हरेन्द्र मलिक, सांसद डा राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यमंत्री ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, विधायक सरधना अतुल प्रधान, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, डीएफओ वंदना फोगाट, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment