बडी खबर 

  केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 रूपये व डीजल पर घटाई 10 रूपये की एक्साईज डयूटी 

 नयी दिल्ली,एजेंसी। मिडिल ईस्ट में युद्ध को देखते हुए तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कैन्द्र सरकार ने आम जनता को राहत दी है। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। पेट्रोल पर लगने वाली अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 कर दिया गया है।

गुरुवार को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, पेट्रोल पर लगने वाली अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी को पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 कर दिया गया है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं. हालांकि, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। इसकी वजह यह है कि अमेरिका ने ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर हमले 10 दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है. रॉयटर्स के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.8% गिरकर 107.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.88% गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया. इससे एक दिन पहले दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी।

इस तनाव की शुरुआत 28 फरवरी को हुई, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और उन खाड़ी देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं. ईरान और लेबनान में हुए हमलों में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।इस युद्ध की वजह से तेल की सप्लाई बाधित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं और दुनिया भर के बाजारों पर इसका असर पड़ा है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts