शूटिंग से चंद दिनों पहले फाइनल हुई थीं तरनजीत कौर
मुंबई। अभिनेत्री तरनजीत कौर जल्द ही अपनी आगामी वेब सीरीज शबद: रीत और रिवाज में नजर आएंगी। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज का निर्देशन अमित गुप्ता ने किया है। सीरीज में अभिनेत्री तरनजीत कौर अहम भूमिका में नजर आएंगी।
अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज में अपने रोल को लेकर कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि जब वे चंड़ीगढ़ अपने माता-पिता से मिलने गई थीं। उसी दौरान टीम की तरफ से ऑडिशन के लिए कॉल उन्हें आया था। उन्होंने कहा, मुझे यह रोल तब मिला जब मैं चंडीगढ़ में अपने माता-पिता से मिलने गई थी। मुझे मनजोत के रोल के लिए ऑडिशन का कॉल आया और मैंने अपना पहला ऑडिशन वीडियो भेज दिया था, जिसके बाद कुछ ही दिनों में मुझे बताया गया कि मेरा नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है।


No comments:
Post a Comment