“दो दीवाने शहर में” मृणाल ठाकुर ने मॉडर्न लव पर रखी राय

मुंबई। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने दो दीवाने सहर में के इमोशनल कोर पर खुलकर बात की। उन्होंने मॉडर्न लव को लेकर एक फ्रेश और बेहद रिलेटेबल नजरिया साझा किया, जो उनके मुताबिक आज की जनरेशन से गहराई से जुड़ता है।
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की लव स्टोरी का कौन सा पहलू दर्शकों को सबसे ज्यादा कनेक्ट करेगा, तो मृणाल ने एक ही शब्द में जवाब दिया “इनसिक्योरिटीज़।” मृणाल ने कहा कि यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक ट्रॉप्स से आगे निकलकर दो लोगों के बीच बनने वाले एक ज्यादा सच्चे और परतदार रिश्ते को दिखाती है। उन्होंने कहा, “जब दो लोग अपनी-अपनी इनसिक्योरिटीज के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं, तो वो प्यार में गिरना नहीं होता, बल्कि प्यार में साथ उठना होता है।”
वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज होने वाली दो दीवाने शहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts