सुभारती विवि में करियर मार्गदर्शन और पर्यावरण जागरूकता की पहल

कॉलेज इवेंट्स के आयोजनों में मिली सीख पेशेवर जीवन में उपयोगी-अर्पित, इवेंटमैनेजर, वॉव इवेंटस

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारतीविश्वविद्यालयमें शैक्षणिक विकास, करियरमार्गदर्शन और सामाजिक-पर्यावरणीय चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्नगतिविधियों का आयोजन किया गया।

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग मेंआयोजित एलुमनाई टॉक में विभाग के पूर्व छात्र एवं गुरुग्राम स्थित वॉव इवेंट्सप्राइवेट लि. के इवेंट मैनेजर अर्पित (बीएजेएमसी, बैच 2022-25) ने छात्रों को इवेंट मैनेजमेंट की बदलतीदुनिया, व्यावहारिक चुनौतियोंऔर करियर अवसरों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता की स्किल्स जैसेस्टोरीटेलिंग, मीडियाकोऑर्डिनेशन और पब्लिक रिलेशन्स इवेंट प्लानिंग में बेहद उपयोगी साबित होती हैं।अर्पित ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट का मूल उद्देश्य यादगार अनुभव तैयार करना है औरसुभारती में मिली प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ने उन्हें कॉर्पोरेट इवेंट्स, शादियों और त्योहारों के सफल प्रबंधनमें बढ़त दी। 

उन्होंने एंट्री-लेवल सैलरी, ग्रोथ के अवसर, बजटिंग,वेंडर कोआर्डिनेशन, क्राइसिस हैंडलिंग, डिजिटल टूल्स और लिंक्डइन के माध्यम सेनेटवर्किंग पर भी प्रकाश डाला। यहसत्र फैकल्टी कोऑर्डिनेटर-एलुमनाई सेल राम प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजितकिया गया।

 इस अवसर परकुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोदकुमार शर्मा, मुख्यकार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, शिक्षा संकाय के डीन लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार तथाशिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. इंदिरा सिंह ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम कीशुरुआत डॉ. अनोज राज द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मुमताज शेख और डॉ. अनोज राज ने किया।प्रतियोगिता में फ़िज़ा (बी.एल.एड., चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, हर्षिका त्यागी (बी.एल.एड., चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा सलोनी(एम.एड., द्वितीय सेमेस्टर) नेतृतीय स्थान प्राप्त किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts