आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ज्योतिष ज्ञान पर प्रस्तुत किए विचार

- खाटू धाम में आयोजित अभिनय एकादश अखिल भारतीय पराविज्ञान सम्मेलन -ज्योतिष चर्चा-11 में लिया भाग

मेरठ। आईआईएमटी विवि के ज्योतिष छात्र/छात्राओं ने खाटू श्याम की नगरी खाटू धाम में आयोजित अभिनय एकादश अखिल भारतीय पराविज्ञान सम्मेलन -ज्योतिष चर्चा-11 में भाग लेकर ज्योतिष ज्ञान पर अपने विचार रखे। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ज्योतिष विभाग प्रभारी ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी, मोटिवेशनल स्पीकर व आचार्य पं नरेश शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिमशिखा बंसल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया।

ज्योतिष चर्चा में तीनों दिन ज्योतिष विभाग प्रभारी ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी ने देश-विदेश के ज्योतिषियों को आईआईएमटी विश्वविद्यालय में संचालित ज्योतिष कोर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। आशा त्यागी ने बताया की ज्योतिष कोर्स के विद्यार्थी अश्विनी कुमार, मुनेंद्र त्यागी, अनुष्का त्यागी, अनुष्का शर्मा, संगीता शर्मा, मोनिका त्यागी विनय गोयल,बिंदु नागर का चयन आनलाइन साइट एस्ट्रो भाग्य ने किया है और अन्य छात्र भी चयन की प्रक्रिया में हैं। यह कोर्स की सफलता और सभी विद्वान आचार्य और फैकल्टी के अथक प्रयास का नतीजा है।

पं नरेश शर्मा जी ने ज्योतिष के गूढ़ रहस्य और अनिवार्यता को समझाया। कार्यक्रम में आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ज्योतिष छात्रा प्रतिभा वर्मा, डा0 तरूणा शर्मा, संगीता शर्मा, राकेश कुमार अग्रवाल, अनिल माथुर, त्रिवेणी लावण्या, कृष्ण कुमार महर्षि, दविन्दर जीत जी ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक धर्मेंद्र बंसल कानूनगो फिरोजपुर थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts