नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में डी.जी. डॉ. योगेश भोमिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (NGI) में संस्थान के सम्मानित डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया का जन्मदिन बड़े उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से उन्हें शुभकामनाएं दीं और केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्टाफ सदस्यों ने डॉ. भोमिया के नेतृत्व, समर्पण, दूरदृष्टि एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर डायरेक्टर इंजीनियरिंग डॉ. विशाल कोहली, डायरेक्टर नीलकंठ विद्यापीठ डॉ. अमित गुप्ता, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मनोज गोयल, मीडिया को-ऑर्डिनेटर यशपाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।डॉ. योगेश भोमिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान की प्रगति टीमवर्क और सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अवसर प्रदान करने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर स्टाफ के साथ सामूहिक फोटो सेशन भी आयोजित किया गया। पूरा परिसर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।


No comments:
Post a Comment