सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर की दीपांशी ने जीता गोल्ड पदक
मेरठ। विद्या भारती नेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के पश्चात बहन दीपांशी सोम 69 वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता एसजीएफआई जो कि दिल्ली में 29 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक प्रारंभ हुई। जिसमें दीपांशी सोम ने कुश्ती में 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती विद्या मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर का नाम रोशन किया विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा व डॉक्टर विनोद कुमार अग्रवाल प्रबंधक ने दीपांशी को आशीर्वाद दिया तथा आगे बढ़ाने का प्रोत्साहन किया विद्यालय के शारीरिक प्रमुख नीरज कुमार ने भी बहन दीपांशु को आशीर्वाद दिया।


No comments:
Post a Comment