प्लेसमेंट ड्राइव में 20 छात्राओं को मिली नौकरी 

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं इंडस्ट्री एकेडमिया इंटीग्रेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेल द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, के संयुक्त तत्वावधान सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर चयन समिति से आए भवानी शर्मा,  सुबोध चौधरी ने छात्राओं की शैक्षणिक योग्यता, संचार कौशल, व्यक्तित्व तथा व्यावसायिक समझ के आधार पर उनका साक्षात्कार लिया।

कॉलेज की विभिन्न संकायों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के लगभग 100 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा काफी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।20 छात्राओं को प्लेसमेंट हेतु चयनित किया। प्राचार्या ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कैंपस इंटरव्यू छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

 आदरणीय श्री शशि भूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायाजन कार्यालय, का  करियर प्लेसमेंट ड्राइव  के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं को मीडिया एवं मार्केटिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।करियर काउंसलिंग एवं स्किल डेवलपमेंट सेल के समन्वयकों ने अमर उजाला लिमिटेड की टीम एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ ममता कुमारी और डॉ प्रीति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो नीना बत्रा, प्रो ममता उपाध्याय,डा. बबिता माजी डा. नलिनी द्विवेदी, डा. अनुजा अग्रवाल,  डा. बिन्नी कांतीवाल  आदि सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts