डीएम ने किया मतदेयों का निरीक्षण ,अधिकािरयों को दिया दिशा निर्देश
जनपद के समस्त मतदेय स्थलो पर बीएलओ द्वारा पढ़ी गई आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं अनुपस्थित, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची
मेरठ। निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा कनोहर लाल कन्या इंटर कॉलिज साकेत, प्राथमिक विद्यालय प्रभात नगर सहित अन्य मतदेय स्थलो का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बी.एल.ओ. द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं अनुपस्थित/मृतक/शिफ्टेड/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची को पढ़ा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों पर प्राप्त दावे और आपत्तियां तथा नये मतदाताओ के नाम जोडे जाने हेतु फार्म-6 भरवाये जाने आदि कार्यों की समीक्षा की गई व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त अर्ह मतदाताओं के फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित) पूर्ण विवरण के साथ त्रुटिरहित रूप से भरे तथा मतदाता सूची का परीक्षण कर सुनिश्चित करें कि मतदाताओं के फोटो, एवं अन्य विवरणों में कोई त्रुटि शेष न रहे। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने के सम्बन्ध में संशोधन हेतु फार्म-8 (घोषणा-पत्र सहित) तथा नाम अपमार्जित करने के लिए फार्म-7 भरवाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि वे संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम चैक कर लें। यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम छूट गया है तो वह फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित) तथा उनके नाम की प्रविष्टि में यदि कोई त्रुटि है तो इस संबंध में फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) तथा नाम अपमार्जित करने के लिए फार्म-7 भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अथवा मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) मे आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, एसीएम दीपक माथुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी बीएलओ आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment