जेल में बंद कैदी ने दी हाईस्कूल परीक्षा
मेरठ। हत्या के आरोप में मेरठ जेल में बंद 19 वर्षीय युवक ने बुधवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दी। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मवाना के एएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लाया गया था।
युवक प्रिंस पुत्र राजेंद्र हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रठोरा खुर्द का निवासी है। उसे साल 2024 में गांव के ही सोमबीर की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।प्रिंस ने इस साल हाईस्कूल परीक्षा के लिए प्राइवेट फॉर्म भरा था। जेल प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में उसे परीक्षा केंद्र तक लाया गया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे जेल वापस भेज दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों और नियमानुसार ही बंदी परीक्षार्थी की परीक्षा संपन्न कराई गई।


No comments:
Post a Comment