डीएवी स्कूल,  शास्त्री नगर,  में क्रीड़ा उत्सव नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान 

मेरठ । डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. के बच्चों के लिए रंगारंग फन रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, खेल भावना और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। इसके पश्चात बच्चों के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जैसे— सेंटा रेस, बनी रेस तथा बलून रेस आदि। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। 

प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्या ने विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए साथ ही सभी प्रतिभागियों की सराहना की जिससे उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और आनंददायक अनुभव सिद्ध हुआ।डाॅ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी, स्कूल यू पी जोन-ए) ने नन्हे  धावकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts