मेरठ शहर में फूंके गये  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पोस्टर

मंदिर में हुआ हवन पूजन, धार्मिक संगठनों ने कहा- पाकिस्तान का नाश होगा

मेरठ। हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हवन-पूजन कर टीम के पोस्टर फूंके गये । श्रीलंका में भारत -पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले क्रिकेट मैच के खिलाफ मेरठ में हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। मवाना रोड स्थित बगलामुखी मंदिर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पोस्टर जलाए गए। साथ ही हवन पूजन हुआ।

हिंदू संगठन ने कहा अगर पाकिस्तान के साथ मैच होगा तो पाक का और उसकी टीम का सत्यानाश होगा। कहा हिंदुओं को नाम पूछकर चुन- चुन कर मारने वालों के साथ मैच नही होने देंगे,हिन्दू संग़ठन ने पाकिस्तान को भी जमकर कोसा। हवन पूजन में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि जो भी टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेगी तो उस टीम का भी नाश होना तय है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts