व्यापारियों और निगम कर्मचारियों में टकराव
- घंटाघर पर एकता बाजार में जोरदार हंगामा
- व्यापार संघ ने निगम कर्मचारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
मेरठ। घंटाघर स्थित एकता बाजार में उस समय हंगामा हो गया जब नगर निगम की टीम सड़क पर रखे व्यापारियों का सामान जब्त करने पहुंची। एकता बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान और महामंत्री सुरेश सिंघल ने व्यापारियों के साथ मिलकर नगर निगम की इस कार्यवाही का विरोध कर दिया।
नगर निगम की टीम सड़क पर रखे व्यापारियों के सामान को जब्त करने लगी कि कभी व्यापारियों ने हंगामा कर दिया और आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम अक्सर व्यापारियों का सामान जब्त करने बिना नोटिस दिए पहुंच जाती है और फिर उसकी एवज में एक हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक की धनराशि वसूली है। अध्यक्ष मोहम्मद इमरान और महामंत्री सुरेश सिंघल ने इसे खुली उगाई बताया। इस दौरान सामान जब्त कर रही नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बाद में किसी तरह व्यापार संघ के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले को रफा दफा किया गया। हालांकि इस दौरान कुछ व्यापारियों का चालान भी काटा गया। प्रतिष्ठानों की चाबियां सीएम को भेजने की चेतावनी एकता बाजार व्यापार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में नगर निगम की यह कार्रवाई न रुकी और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो पूरे बाजार के व्यापारी अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगाकर उनकी चाबियां डाक द्वारा मुख्यमंत्री को भेज देंगे।


No comments:
Post a Comment